फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: 533 ग्राम चरस के साथ पिथौरागढ़ का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। पुलिस ने 533 ग्राम चरस के साथ पिथौरागढ़ निवासी राकेश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोमवार को कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि रविवार देर रात भट्टा तिराहा बहादरपुर जट मार्ग पर चेकिंग की जा रही थी। तभी एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा। संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में उसने अपना नाम राकेश कुमार निवासी ग्राम गलाथी, थाना धारचूला जिला पिथौरागढ़ बताया। पिथौरागढ़ से हरिद्वार चरस लेकर आया था। उसने हरिद्वार में सक्रिय स्थानीय नशा तस्करों के नाम भी उगले हैं। जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े और लोगों पर शिकंजा कसा जाएगा। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें