फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: हैंडपंप के पानी के बहाव के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र के बजरीवाला बैरागी कैंप में हैंडपंप के पानी के बहाव को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों तरफ से कई लोग चोटिल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर क्रॉस प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पूजा पत्नी अरविंद कुमार निवासी बजरीवाला, बैरागी कैंप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पड़ोस में रहने वाला अंकित आए दिन उसके परिवार को परेशान करता है। आरोप है कि 21 मई की शाम करीब पांच बजे जब वह पानी भरने गई थी, तब अंकित ने उसे पानी भरने से रोक दिया और कहा कि उसके रिश्तेदारों से विवाद होने के कारण वह वहां से पानी नहीं भर सकती। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि बाद में अंकित उसके घर पहुंच गया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया। जाते हुए धमकी भी दी।

वहीं दूसरे पक्ष से अंकित कुमार ने आरोप लगाया कि 21 मई की रात करीब साढ़े आठ बजे संजय, उर्मिला, आरती कुमारी, पूजा देवी, अरविंद साहनी समेत कई लोगों ने उसके परिवार पर सामूहिक हमला कर दिया। अंकित का कहना है कि विवाद उसके घर के सामने लगे हैंडपंप के पानी के बहाव को लेकर शुरू हुआ था। हमले में उसके सिर पर गंभीर चोट आई, जिसके चलते टांके लगाने पड़े। उसके भाई और माता के सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं। बहन आरती भी घायल हुई है। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इस संबंध में दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें