फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर दोस्ती और घर छोड़ दिया

Wed, 08 Jun 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। देहरादून की एक किशोरी का हरिद्वार के एक किशोर के साथ सोशल मीडिया पर ऐसी दोस्ती हुई कि उसने अपना घर ही छोड़ दिया। अपने माता-पिता को बिना बताए ही हरिद्वार पहुंच गई और पिछले महीने से किशोर के घर पर ही रह रही थी। किशोरी के माता-पिता उसे ढूंढते हुए हरिद्वार पहुंचे। इसके बाद पूरी कहानी का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

देहरादून के मोहकमपुर की रहने वाली एक किशोरी को उसी के ही हमउम्र के भीमगोडा हरिद्वार के किशोर के घर से पुलिस से बरामद किया। दरअसल, किशोर-किशोरी की दोस्ती फेसबुक पर कुछ माह पूर्व ही हुई थी। इसके बाद रोजाना दोनों की बीच बात होने लगी। दोनों के बीच ऐसी दोस्ती हुई कि किशोरी ने अपना घर ही छोड़ दिया। 16 साल की किशोरी 21 मई को अपना घर छोड़कर यहां आकर किशोर के घर में रहने लगी। किशोर के पिता नहीं है, मां भी घरेलू कामकाज संभालती है और एक छोटा भाई है। किशोर के परिजनों ने भी इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई। इधर किशोरी के परिजन उसकी खोजबीन में जुटे रहे। सोमवार को उन्हें पता चला कि उनकी बेटी हरिद्वार के भीमगोडा में रह रही है। वे जब हरिद्वार आए तो स्थानीय पुलिस को भी अपने साथ ले गए। पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। तब किशोर ने पुलिस को बताया कि किशोरी ने ही उससे कहा था कि उसके मम्मी-पापा उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते है। इसलिए वो अब उसी के ही घर रहेगी। मैने भी हां कर दी, सर मुझे नहीं पता यह गलत है। परिजन के सामने भी किशोरी बोलती रही कि, वो अब बड़ी हो गई है। अपनी मर्जी से ही काम करेगी। इधर, पुलिस ने नाबालिगों को उनके उनके परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें