पथरी। क्षेत्र में शनिवार को लगातार चार घंटे बिजली गायब रहने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पथरी व भट्टीपुर स्थित बिजली घर क्षेत्र में अघोषित कटौती से क्षेत्र के लोगों में रोष बना हुआ है। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से विद्युत व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है।
सुबह नौ बजे करीब बिजली गायब हुई और दोपहर में एक बजे के बाद आई। इस वजह से लोगों को पीने के पानी की समस्या से जूझना पड़ा है। उपेन्द्र सैनी, गजेन्द्र सैनी, प्रमोद शर्मा, गुलबहार, आरिफ का कहना है कि बिजली कटौती का कोई निर्धारित समय नहीं है। दिन में लगातार कई घंटे बिजली कटौती की जा रही है। 24 घंटे में 10-12 घंटे ही आपूर्ति हो रही है। ऊर्जा निगम के एसडीओ सचिन सचदेवा का कहना है कि बिजली की लाइनों में फॉल्ट होने पर आपूर्ति बंद की जाती है। स्थानीय स्तर पर कोई बिजली कटौती नहीं की जाती है।