फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन कराने पर स्टोन क्रशर सीज

विज्ञापन
अवैध खनन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
कांवड़ शुरू होते ही अवैध खनन का खेल फिर शुुऱ् हो गया है। शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी ने शिकंजा कसा तो पोल खुल गई। एसडीएम ने जिलाधिकारी के निर्देश पर छापा मारकर स्टोन क्रशर को सील कर दिया है।
विज्ञापन

हरिद्वार जिले में अवैध खनन का गोरखधंधा बड़े पैमाने पर चलता आ रहा है। जैसे ही प्रशासन व्यस्त होता है स्टोन क्रशर और खनन करने वाले प्रशासन की आंखों में धूल झोंकने से नहीं चूकते। पिछले चार दिनों से राजस्व और पुलिस प्रशासन कांवड़ मेले में व्यस्त है। जिसका लाभ उठाते ही हरिद्वार लक्सर मार्ग क्षेत्र के कुछ स्टोन क्रशर संचालकों ने अवैध खनन कराना शुरू कर दिया है। पिछले दो दिन से जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी को भोगपुर के आसपास अवैध खनन बड़े पैमाने पर किए जाने की सूचना मिल रही थी। उन्होंने एसडीएम कुश्म चौहान को जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए।
एसडीएम ने शुक्रवार को अपनी टीम के साथ छापेमारी की इस दौरान बिशनपुर के पास स्थित नटराज स्टोन क्रशर के आसपास बड़े पैमाने पर अवैध खनन होना पाया गया। एसडीएम कुश्म चौहान ने बताया कि स्टोन क्रशर पर बड़े पैमाने पर अनियमितताएं पाई गई। क्रशर पर जो स्टॉक उपलब्ध था संचालक उसके दस्तावेज भी नहीं दिखा पाए। इसलिए स्टोन क्रशर को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी ने कहा कि सभी एसडीएम और तहसीलदार को सख्त हिदायत दे दी गई है कि अवैध खनन के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि कहीं से भी अगर अवैध खनन की शिकायत आई और जांच में अवैध खनन होना पाया गया तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें