फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर आदमी में देशभक्ति होनी जरूरी: राज्यपाल

विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर भेल में आयोजित सेवा भारती की और कार्यक्रम में मौजूद भाजपा विधायक व अन्य । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
सेवा भारती की ओर से आयोजित मकर संक्रांति उत्सव में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि हालात जो भी हों हर हाल में हर व्यक्ति में देशभक्ति जरूर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पेट भरने के लिए शत्रु से कभी हाथ नहीं मिलाना चाहिए। उन्होंने बच्चों को शिक्षा देने के लिए एक पेंसिल और कॉपी अवश्य देने के लिए आह्वान किया।
विज्ञापन


बुधवार को भेल सेक्टर दो स्थित सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में सेवा भारती हरिद्वार की ओर से मकर संक्रांति उत्सव के तहत सामूहिक यज्ञ व खिचड़ी कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि चेतना जगाने, छुआछूत समाप्त करने का काम सेवा भारती बखूबी कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक संस्था को भटके हुए लोगों को सही रास्ता दिखाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गरीब की सेवा भगवान की सेवा करना होता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की परिकल्पना को सेवा भारती साकार करने में लगी हुई है। शंकराचार्य ने कहा कि सेवा परम धर्म है और सेवा करने से बड़ा मुकाम मिलता है। उन्होंने कहा कि सेवा करते हुए कुछ लोगों के मन में अहंकार आ जाता है, वह गलत है। सेवा करना दोधारी तलवार पर चलने जैसा है। उन्होंने कहा कि सेवा भारती ने जातपात से दूर रहकर काम किया है। विशिष्ट अतिथि प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष महंत स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज, कार्यक्रम संयोजक वीर प्रताप, कार्यक्रम सह संयोजक अमरीश कुमार, प्रांत प्रचार युद्धवीर आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन


ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में विधायक आदेश चौहान, सुरेश राठौर, आरएसएस से प्रांत सेवा प्रमुख पवन, प्रांत सह प्रचार प्रमुख संजय, रोहित, देवेंद्र प्रधान, मनमोहन द्रविड, सेवा भारती के अध्यक्ष रवि जोशी, विभाग अध्यक्ष वीके गुप्ता, विभाग मंत्री अनिल भारती, जिला संयोजिका सुधा टोंक, उपाध्यक्ष दीपक सिंघल, राखी चंद्रा, हंसराज, विजयपाल सिंह, नरेश चौहान, नरेंद्र पाल, राजीव माहेश्वरी, बजरंग दल के प्रांत संयोजक अनुज वालिया, नितिन चौहान, आलोक चौहान, विक्रम भुल्लर आदि मौजूद रहे।

यज्ञ में इन्होंने डाली आहुति
सेवा भारती की ओर आहूत यज्ञ में परमिंदर गिल-माला गिल, तेलूराम चनालिया-सुनीता प्रधान, रामकुमार शर्मा-प्रीत शिखा शर्मा ने यज्ञ में आहुति दी।

सनातन संस्कृति का प्रमुख त्योहार मकर संक्रांति : राजराजेश्वराश्रम
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम पहुंचकर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से मुलाकात की। इस दौरान शंकराचार्य ने राज्यपाल को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया। बुधवार को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से मुलाकात के दौरान जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि मकर संक्रांति सनातन धर्म का प्रमुख त्योहार है।

शंकराचार्य ने हरिद्वार में अगले साल होने वाले कुंभ के कार्यों के बारे में भी राज्यपाल से चर्चा की। उन्होंने कहा कि कुंभ में इस बार बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसके लिए व्यापक इंतजाम होने चाहिए। उन्होंने कहा कि महाकुंभ की भव्यता के लिए बड़े स्तर पर कार्य होने चाहिए। उन्होंने पर्यटन और तीर्थाटन मंत्रालय भी अलग से बनाने की बात कही। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने शंकराचार्य महाराज की ओर रखे गए प्रस्तावों को लेकर सरकार से वार्ता की बात कही। इस मौके पर आशुतोष शर्मा, देवेंद्र प्रधान, गौरव, जगदीश, नारायण शास्त्री, आदित्य राज सैनी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें