फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदमखोर गुलदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन
भेल और उसके आसपास के क्षेत्रों में फैले गुलदार के आतंक के खिलाफ श्रमिक यूनियनों ने आवाज बुलंद कर दी है। भेल श्रमिक संघ के सदस्यों ने महामंत्री प्रशांत दीप गुप्ता के नेतृत्व में बुधवार को वन विभाग के कार्यालय का घेराव किया। साथ ही गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की। इस दौरान यूनियन के नेताओं की वन विभाग के अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई। यूनियन की ओर से दिए ज्ञापन में कहा गया है कि गुलदार तीन लोगों को मार चुका है। रोजाना गुलदार के हमले का डर लगा रहता है। इसके बावजूद विभाग की ओर से संतोषजनक कार्रवाई नहीं की जा रही है। यूनियन के उपाध्यक्ष संजीव वाली ने कहा कि गुलदार आदमखोर हो चुका है। वन विभाग की ओर से इसकी घोषणा कर तत्काल कार्रवाई करनी होगी। इस मौके पर चित्र प्रकाश, दीप कुमार, मनोज त्यागी, शिव कुमार बख्शी, अमर सिंह, शेखर, मनोज धीमान, मुनीश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें