हरिद्वार। पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय रोशनाबाद हरिद्वार के संयोजन में वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही नवोदय विद्यालय समिति की राष्ट्रीय स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता दूसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान कई मुकाबले कड़े हुए। चंडीगढ़ व हैदराबाद के मध्य हुआ मैच ड्रॉ रहा।
छात्र वर्ग में जयपुर और पटना के बीच हुए मैच में पटना 6-0 से जीता, लखनऊ और पुणे के बीच हुए मैच में लखनऊ 7-1 से जीता। चंडीगढ़ और भोपाल के बीच खेले गए मैच में भोपाल 2-1 से जीता। हैदराबाद और पटना के बीच खेले गए मैच में पटना 6-0 से विजयी रहा।
छात्रा वर्ग में पुणे और जयपुर के बीच हुए मैच में पुणे 1-0 से विजयी रहा। भोपाल व लखनऊ के बीच खेले गए मैच में भोपाल ने 1-0 से जीत दर्ज की। चंडीगढ़ व हैदराबाद के मध्य हुआ मैच ड्रॉ रहा। पटना और जयपुर के बीच हुए मैच में पटना ने 1-0 से जीत हासिल कर ली।
शाम को सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं की ओर से रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गईं। इस मौके पर आईपीएस जितेंदर मेहरा, प्राचार्य सुनीत कुमार गुप्ता, उप प्राचार्य लाजपत सिंह, विद्यालय के शारीरिक शिक्षक भरत सिंह, नमिता सिंह, बीएसएस रौतेला, आदि मौजूद रहे।