फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख नए कार्यकर्ता तैयार करेगा पतंजलि: रामदेव

Wed, 07 Dec 2016 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि पतंजलि योगपीठ एक लाख नए कार्यकर्ता तैयार करेगा। यह कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

बुधवार को पतंजलि योगपीठ में भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि के अन्य सहयोगी संगठनों के कार्यकर्ताओं का पांच दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया। शिविर में देशभर से लगभग 2000 कार्यकर्ता हिस्सा ले रहे हैं। शिविर का शुभारंभ योग गुरु बाबा रामदेव ने किया। इस मौके पर बाबा रामदेव ने कहा वैदिक में भारत की आर्थिक, राजनीतिक, शैक्षणिक समेत राष्ट्र की अनेक व्यवस्थाओं में संन्यासियों एवं ऋषियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कहा कि उनके राष्ट्रसेवा अभियान से आज पूरा देश उत्साहित है।
विज्ञापन


देश का हर नागरिक आज अमीरी और गरीबी के भेदभाव से परे होकर राष्ट्र निर्माण में अपनी कुछ न कुछ आहुतियां समर्पित करना चाहता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमें देशभर में इस वर्ष एक लाख नए कार्यकर्ता तैयार करने होंगे। जिससे ऋषियों के संकल्पों का भारत बनाया जा सके। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने कहा पतंजलि के प्रयास से दुनियां में योग के प्रति जागरूकता आई और विश्व केे करोड़ों लोग इस योग से निरोग बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें