हरिद्वार। मुंबई के योग शिविर में बुधवार को सवेरे बाबा रामदेव और फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के बीच मंच पर जुगलबंदी हुई। बाबा ने अपने और शिल्पा ने अपने अंदाज में एक साथ मंच से योगासनों का प्रदर्शन किया। बाबा के शिविर में फिल्म जगत के अन्य कई सितारे भी पहुंचे। शिविरार्थियों ने 2 घंटों तक योग का लाभ उठाया। इस बीच पतंजलि की ओर से दावा किया गया है कि उनके उत्पादों ने दूसरे उत्पादों को पीछे छोड़ दिया है।
पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि शरद ऋतु में बाबा देश भर में घूमकर शिविर लगाते हैं। इस समय उनका शिविर मुंबई में चल रहा है। सवेरे के समय बाबा के साथ मंच पर शिल्पा शेट्टी ने आसनों का प्रदर्शन किया। शिल्पा ने बाबा से अतीत में गहन योग सीखा है। आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि पतंजलि के उत्पादनों ने आयुर्वेदिक उत्पादनों के क्षेत्र में दूसरों को बहुत पीछे छोड़ दिया है। हाल में लांच की पतंजलि नूडल्स न केवल शहरों बल्कि गांव में भी छा गई है।