फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच झोपड़ियां जली, चार पशुओं की मौत

Wed, 20 Jan 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। गांव टांडा भागमल में बुधवार की सुबह पांच बजे आग लग जाने से पांच झोपड़ियां जलकर राख हो गई। झोपड़ियों में रखा घरेलू सामान के अलावा चार पशुओं की मौत हो गई। जबकि दो पशु गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीण झोपड़ियों में सो रहे लोगों व बंधे पशुओं को बमुश्किल निकाल सके।
विज्ञापन

ग्राम टांडा भागमल में बुधवार की सुबह झोपड़ियों में आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास के ग्रामीण दौड़े। अग्निशमन दस्ते को भी सूचना दी। जब तक अग्निशमन की गाड़ी पहुंची, तब तक पांचों झोपड़ी जलकर राख हो चुकी थी। ग्रामीणों के अनुसार पहले शोभाराम की झोपड़ी में आग लगी। देखते ही देखते आग दूसरी झोपड़ियों में फैल गई। आग लगने से शोभाराम का भैंसा व बकरी, बिजेंद्र की भैंसा व गाय जलकर मर गई। जबकि किशन भैंस व गाय झुलस गई। सोम व करेशनी देवी की झोपड़ी जली हैं। तहसीलदार दिनेश मोहन उनियाल ने राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। कांग्रेस नेता अमर सिंह ने डीएम से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें