फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक पहुंचे पतंजलि

Tue, 07 Mar 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
केंद्रीय आयुष मंत्री श्री श्रीपद नाइक ने मंगलवार को पतंजलि योगपीठ पहुंचकर पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण से मुलाकात की। इस दौरान देश में आयुर्वेद सांस्कृतिक को बढ़ावा देने और योग-आयुर्वेद सहित अन्य स्थानीय प्राचीन चिकित्सा परंपराओं के बारे में चर्चा की गई। योग गुरु बाबा रामदेव से भी मुलाकात की।

इस दौरान आयुष मंत्री ने पतंजलि में विश्वभर की पांच लाख औषधीय जड़ी-बूटियों के वर्गीकरण और प्रयोग पर आधारित 50 वैल्यूम में तैयार हो रही विश्व भेषज संहिता वर्ल्ड हर्बल इनसाइक्लोपीडिया का अवलोकन भी किया। श्रीपद नाइक ने कहा कि यह प्रमाणित ग्रंथ दुनिया को देकर पतंजलि योगपीठ ने देश के योग-आयुर्वेद को गौरवान्वित किया है।  इसके आधार पर दुनिया भर के शीर्ष वैज्ञानिक जड़ी-बूटियों के क्षेत्रों में रिसर्च करेंगे और दुनिया में भारतीय आयुर्वेद का मान बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आचार्य बालकृष्ण के साथ पतंजलि के विविध आयुर्वेदिक संकायों का भ्रमण किया। दोनों के बीच देश में बहुतायत वनौषधयिों वाले प्रांतों में पतंजलि आयुर्वेद की औषधीय प्रोसेसिंग यूनिटें लगाने पर चर्चा की। आचार्य बालकृष्ण ने इस बारे में  हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें