फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पतंजलि में एंटी-रैगिंग व सड़क सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। पतंजलि भारतीय आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान के आयुर्वेद भवन में एंटी-रैगिंग जागरूकता अभियान के तहत विधिक साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही 36वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात जागरूकता कार्यक्रम भी संपन्न हुआ।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, यातायात पुलिस व भारतीय जागरूकता समिति की ओर से कार्यक्रम किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिमरन जीत कौर ने निशुल्क विधिक सहायता, नागरिक अधिकारों और प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को जरूरत पड़ने पर विधिक सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। टीएसआई मोहित सिंह राठौड़ और परिवहन कर अधिकारी रविंद्र पाल सैनी ने यातायात नियमों के व्यावहारिक पहलुओं, दंड प्रावधानों और सुरक्षित वाहन संचालन के उपायों पर प्रकाश डाला। हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने कहा कि किसी भी प्रकार का उत्पीड़न, मानसिक या शारीरिक दबाव और अनुचित व्यवहार कानूनन अपराध है। इस दौरान प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार, उप-प्राचार्य डॉ. गिरीश केजे, एंटी-रैगिंग सेल के चेयरमैन डॉ. एस.सी. जोशी, संयोजक डॉ. नरेंद्र कुमार एवं डॉ. मनोज कुमार भाटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें