फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: हरकी पैड़ी क्षेत्र में यात्री और दुकानदारों में चले डंडे, छह पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। हरकी पैड़ी क्षेत्र में यात्रियों और दुकानदारों के बीच कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों को हिरासत में लेकर ऑपरेशन लगाम के तहत पुलिस एक्ट में चालान कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, हरकी पैड़ी क्षेत्र में खाने की दुकान पर पंजाब के यात्रियों की मामूली बात पर कहासुनी हो गई। इसके बाद विवाद बढ़ता चला गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इसके बाद एक पक्ष के लोग डंडों से पिटाई करने लगे। इससे अन्य यात्रियों में भी अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। इस बीच किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इधर, पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों को हिरासत में लिया।

कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि एक पक्ष के आरोपी राजा और पवन निवासी गुलाटी रेस्टोरेंट नियर हरकी पैड़ी कोतवाली नगर और दूसरे पक्ष के सीपू, रोहित, वंश, शुभम निवासीगण औद्योगिक क्षेत्र जालंधर पंजाब का पुलिस एक्ट में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें