फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा अखाड़ा उदासीन के पंच परमेश्वर हुए रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के पंच परमेश्वर अपने गंतव्य स्थलों के लिए रवाना होने लगे हैं। रवानगी से पूर्व अखाड़े में डीएम और अन्य अफसरों ने पंच परमेश्वर का माला पहनाकर अभिनंदन किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित समारोह में श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के श्रीमहंत महेश्वरदास ने कहा कि महाकुंभ मेले में अखाड़े के पंच परमेश्वर और संत देशभर से पहुंचे। कुंभ की समाप्ति के बाद अब पंच परमेश्वर गंतव्य के लिए रवाना हो रहे हैं। संत देशभर में सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार करने में मुख्य भूमिका निभाते आ रहे हैं। सनातन धर्म की रक्षा के लिए संतों का होना बहुत जरूरी है। महंत रघु मुनि ने कहा कि कुंभ मेला दुनियाभर में किसी भी धार्मिक प्रयोजन के लिए भक्तों का सबसे बड़ा संग्रहण है। कोठारी महंत दामोदर दास ने कहा कि मेला प्रशासन और संत महापुरुषों के समन्वय से कुंभ मेला पारंपरिक रूप से सकुशल संपन्न हुआ है। अधिकारियों ने अपनी पूरी जिम्मेदारी निभाई।
डीएम सी रविशंकर ने कहा कि संत महापुरुषों के आशीर्वाद से कुंभ मेला सकुशल संपन्न हुआ। श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के संत समाज को नई दिशा देने के लिए प्रशंसनीय कार्य करते चले आ रहे हैं। एसएसपी डी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस, जीआरपी एसपी मंजूनाथ टीसी ने भी पहुंचकर संतों से आशीर्वाद लिया। मौके पर महंत आदुतियानंद, महंत सत्यानंद, महंत कमल दास, गद्दी शालांतर शाह के महंत रविंद्र दास, कुंभ एसपी सुरजीत पंवार, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, सीओ सिटी अभय सिंह, इंस्पेक्टर भावना कैंथोला, डॉ. नरेश चौधरी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें