फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: स्नान पर्व की भीड़ के आगे थमी शहर की रफ्तार, सुबह लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
- शंकराचार्य चौक से ऋषिकुल तक सुबह के समय रेंगते रहे वाहन
विज्ञापन

- पीआरडी जवानों की हड़ताल से चरमराई व्यवस्था, दोपहर बाद सुचारू हो सका यातायात
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर भीड़ उमड़ने से यातायात का दबाव बढ़ा रहा। सुबह के समय शंकराचार्य चौक से ऋषिकुल तक जाम लगा रहा। वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। इसके बाद दिनभर सामान्य तौर पर यातायात निकलता रहा। पीआरडी कर्मियों की हड़ताल के चलते भी यातायात व्यवस्था पर असर दिखाई दिया।
रविवार की सुबह से ही स्नान पर्व के चलते शहर के प्रमुख चौराहों पर वाहनों का दबाव बनना शुरू हो गया था। सुबह पांच बजे से आठ बजे तक वाहनों का अधिक दबाव बना रहा, जिससे हाईवे पर यातायात धीमी गति से चलता रहा। साथ ही शहर अंदर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के बाहर ई-रिक्शा और ऑटो की बेतरतीब आवाजाही से भी परेशानी बनी रही। यात्रियों को स्टेशन पहुंचने और वहां से बाहर निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई संपर्क मार्गों पर भी वाहन रुक-रुककर चलते रहे। सीओ यातायात बिपेंद्र कुमार ने बताया कि सभी प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया था। वाहनों को व्यवस्थित करवाते हुए निकलवाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें