फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंके कार्यकर्ता: निशंक

Wed, 05 Oct 2016 11:52 PM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
प्रदेश सरकार पर बरसे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कार्यकर्ताओं से प्रदेश की हरीश रावत सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के प्रति पूरी तरह गैर जिम्मेदार है। पूरा प्रशासन आमजन की समस्याओं का निराकरण करने की बजाय सीएम और उनके परिवार की सुरक्षा व आवभगत में लगा रहता है।
विज्ञापन

सांसद निशंक बुधवार को नगर निगम परिसर में भाजयुमो की ओर से आयोजित ‘घेरा डालो डेरा डालो’ कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रुप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई सरकार कार्य कर रही है ऐसा आभास भी नहीं होता। उन्होंने दावा किया कि आने वाले चुनावों के बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार बननी तय है। विधायक मदन कौशिक ने भी सरकार पर जनता की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में जुट जाना चाहिए। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आदेश चौहान और ज्वालापुर के विधायक चंद्रशेखर ने सरकार पर राजनीतिक दुर्भावना के साथ कार्य करने का आरोप लगाया। लक्सर विधायक संजय गुप्ता और  मेयर मनोज गर्ग ने कहा कि कांग्रेस सरकार माफिया से घिरी हुई है। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन सिंह लटवाल ने कहा कि सरकार के पास युवाओं के लिए कोई कार्ययोजना नहीं है। अध्यक्षता कर रहे युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरजीत सिंह ने सीएम पर फर्जी घोषणाएं करने का आरोप लगाया। कार्यक्रम को मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नवीन चौहान, उपाध्यक्ष किशोर भट्ट, जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर, संयोजक कन्हैया खेवड़िया, प्रदेश उपाध्यक्ष उज्जवल पंडित, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जमदग्नि, मंडल महामंत्री विनीत, रीता चमोली, मन्नू रावत, अनामिका शर्मा, रेणू शर्मा, पूनम चौहान, संतोष सैनी, अश्विनी चौहान, चंदन चौहान, दीपक टंडन, संतेंद्र सिंह, विशाल मूर्ति भट्ट, रोहित साहू, राजीव भट्ट, हरितोष गौड़ आदि ने भी संबोधित किया। संचालन आशु चौधरी ने किया।
---------------------------
ज्ञापन लेने नहीं, नोटिस देने पहुंचे अधिकारी
हरिद्वार (ब्यूरो)। घेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम के बाद भाजपा नेता जिला प्रशासन को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन देने के लिए इंतजार करते रहे लेकिन कोई अधिकारी ज्ञापन लेने नहीं पहुंचा। बल्कि नगर निगम की ओर से प्रभारी एमएनए ठीक उसी समय नोटिस देने पहुंच गई जब मुख्य अतिथि सांसद निशंक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। नोटिस में कहा गया कि इस कार्यक्रम को नगर निगम परिसर में आयोजित करने के लिए अनुमति नहीं ली गई है। उन्होंने परिसर को तुरंत खाली करने के निर्देश दिए। सीएम के कार्यक्रम में व्यस्त प्रभारी एमएनए नुपूर वर्मा कुछ समय बाद वापस लौटी तो कार्यक्रम लगभग समाप्त हो चुका था। उन्होंने खुद खड़े होकर भाजपाइयों का पंडाल भी हटवाया। खास बात ये है कि इस दौरान मेयर मनोज गर्ग खुद मंच पर मौजूद थे। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरजीत सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार के दबाव में यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें