फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश खत्म, बैंको से खली हाथ लौटे लोग

Tue, 15 Nov 2016 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मंगलवार दोपहर तक ही कई बैकों में कैश समाप्त होने से सुबह से लाइन में लगे लोग खाली हाथ लौटने को मजबूर हो गए। रुपये नहीं होने पर शहर में किसी भी बैंक के एटीएम का शटर तक नहीं खोला जा सका। बैंक के अधिकारियों की मानें तो किसी भी स्तर से नोट मिलने की संभावना नजर नहीं आ रही है।

सोमवार के एक दिन के अवकाश के बाद मंगलवार सुबह को बैंक खुले तो पैसा मिलने की उम्मीद में लोग तड़के से ही लाइन में लग गए। दस बजेे  बैंकों में लेनदेन शुरू हो गया। बैकों में कैश कम होने और काम की धीमी गति से दिक्कतें हुई।  बैंक स्टाफ को उम्मीद थी कि दोपहर तक कैश आ जाएगा, लेकिन पैसा नहीं आया। पुराना रानीपुर मोड पर एचडीएफसी बैंक में दोपहर 1.15 बजे ही कैश समाप्त होने का बोर्ड लगा दिया। कॉपरेटिव बैंक में भी कैश समाप्त हो गया। दोपहर दो बजने तक अधिकांश बैंकों में कैश समाप्त हो गया। चंद्राचार्य चौक पर स्थित पीएनबी में भी लोग शाम तक लाइन में खड़े रहे। लेकिन उनके हाथ खाली ही रहे।
विज्ञापन


मंगलवार को बैंकों में लंबी लाइनें लगी हुई थी। बैंकों में कैश कम होने से दो घंटे तक भी लाइन चलाना मुश्किल था। बैंक अधिकारियों को आशंका थी कि  कैश खत्म होने पर लोग हंगामा कर सकते हैं। लीड बैंक मैनेजर केएस पॉल ने बताया कि एसएसपी से वार्ता कर सभी बैंकों की शाखाओं पर पुलिस तैनात करवाई गई। हालांकि कैश समाप्त होने की सूचना पर लोग चुपचाप निकल गए।

कई प्रकार की हो रही दिक्कत  
शादी के लिए जिन परिवारों में बैंक से बड़ी रकम निकाल ली थी। अब उसे जमा करने के बाद में उतनी रकम तुरंत नहीं मिल रही। कनखल निवासी अमित अरोड़ा ने बताया कि उनकी बहन की सगाई बुधवार को है, लेकिन नई मुद्रा के साथ पुराने फुटकर रुपये भी नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में वे खरीदारी नहीं कर पाए। वहीं कोई उधार लेकर शादी के इंतजाम करने की सोच रहा था तो अब उधार भी नहीं मिल रहा है।
बैंकों के लॉकर, एफडी, फाइनेंस जैसे काम थम गए हैं। सिर्फ डिपोजिट, एक्सचेंज और विदड्रॉल हो रहा है। बैंकों में अधिक भीड़ होने के चलते हुए चैक भी जमा नहीं हो पा रहे है। केवल लेन-देन का काम करने से चैक पर कोई काम नहीं हो रहा है। ग्राहकों के चैक ऐसे ही पड़े हुए है, कोई क्लीयरेंस नहीं हो रहा है।

कैश समाप्त होने पर हंगामा काटा
बहादराबाद (ब्यूरो)।  ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स में दोपहर दो बजे कैश समाप्त हो गया। उस समय वहां पर लंबी लाइन लगी हुई थी। जैसे की लोगों को कैश खत्म होने की सूचना मिली तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। बौंगला निवासी मनोज चौहान, नीरज कुमार आदि ने बताया कि तीन दिन से लाइन में लग रहे है, लेकिन एक बार में भी नोट बदले नहीं जा सके है और न ही कैश मिला है। वहीं बहादराबाद कस्बे में स्थित डाकखाने में कोई लेनदेन न होने से भी लोग परेशान रहे।

अब स्याही लगाई जाएगी
लीड बैंक मैनेजर केएस पाल ने बताया कि बार-बार नोट बदलवाने को लेकर लाइन में लगने वाले लोगों पर लगाम लगाने के लिए उपभोक्ता की उंगली पर स्याही लगाने के निर्देश जारी हो गए हैं। इस निर्देश को बुधवार से फालो किया जाएगा, लेकिन ऐसी कोई स्याही उनके पास नहीं है। इसके संबंध में शासन को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि नई मुद्रा के साथ पुरानी भी मुद्रा समाप्त हो गई है। किसी भी तरह की मुद्रा की सप्लाई हरिद्वार में नहीं हो सकी है। बुधवार को बड़ी समस्या हो जाएगी। कुछ शहरों से 10, 20 रुपये के नोट मंगवाए गए हैं। मजबूरी वाले ग्राहकों को 10, 20 रुपये के नोट दिए जाएंगे।
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर आ गए रुपये
बैंकों में नोट समाप्त होने की सूचना पर शहर के भाजपा के नेता एयरपोर्ट जौलीग्रांट पर रुपये आने का प्रचार करते रहे और उन रुपयों का वितरण रुकवाने पर हरीश रावत की सरकार पर आरोप लगाते रहे। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज का कहना है कि भाजपा की केंद्र सरकार ने अपरिपक्व बिना किसी तैयारी के साथ नोट बदलने और बंद करने का फरमान जारी कर दिया। अब भाजपा के लोग जनता की मजाक उड़ा रहे हैं। जनता के धैर्य,संयम की परीक्षा न ले। इसका जवाब भाजपा को मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें