फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीमवर्क और नवाचार से संस्थाएं बढ़ा सकती हैं अपनी कार्यक्षमता : डाॅ. मिश्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

दिल्ली पब्लिक स्कूल में क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स कन्वेंशन का समापन समारोह आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादराबाद। दिल्ली पब्लिक स्कूल दौलतपुर में रविवार को क्वालिटी सर्कल फोरम ऑफ इंडिया हरिद्वार चैप्टर की ओर से 16वें क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स कन्वेंशन (एचसीसीक्यूसी) का समापन समारोह आयोजित किया गया।
देश भर से आए प्रतिनिधियों ने अपने गुणवत्ता सुधार मॉडल, इनोवेटिव प्रोजेक्ट और टीमवर्क प्रैक्टिस प्रस्तुत किए। विशेषज्ञ सत्रों में रचनात्मक सोच और सकारात्मक कार्य संस्कृति जैसे विषयों पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्रा और विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक हीप अमित शर्मा ने कहा कि गुणवत्ता सुधार केवल किसी संस्था या उद्योग तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह कार्यप्रणाली और सोच में निरंतर सुधार की प्रक्रिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीमवर्क, नवाचार और सकारात्मक कार्य संस्कृति को अपनाकर संस्थाएं अपनी कार्यक्षमता और उत्पादकता को बेहतर बना सकती हैं। कहा कि गुणवत्ता और नवाचार किसी भी संस्थान की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण हैं। टीम भावना के साथ छोटे-छोटे सुधारों को लगातार लागू करने से बड़े परिणाम हासिल किए जा सकते हैं। कार्यक्रम का समापन क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स पर उत्कृष्ट योगदान और प्रस्तुतियों के लिए विजेता टीमों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर प्रो वाइस चेयरमैन विकास गोयल प्रधानाचार्या पूनम श्रीवास्तव, प्रो. बी. कुमार,साहिल सिंह राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें