रेलमंत्री ने देशभर में चेन पुलिंग की बढ़ती घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए ऐसी घटनाएं रोकने के निर्देश दिए हैं। सभी स्टेशन अधीक्षक और आरपीएफ के अधिकारियों को हर रोज सुबह नौ बजे मंडल मुख्यालय को पिछले 24 घंटे में की जाने वाली कार्रवाई की रिपोर्ट देनी होगी।
ऐसे में अधिकारी चेन पुलिंग करने वालों के खिलाफ हरकत में आ गए हैं। सहारनपुर-मुरादाबाद और लक्सर-देहरादून मार्ग पर ट्रेनों में चेन पुलिंग बड़ी समस्या है।अक्सर बिना टिकट यात्रा करने वाले अपने गंतव्य पर उतरने के लिए कहीं भी चेन पुलिंग कर देते हैं। आपराधिक वारदातों के बाद भी बदमाश चेन पुलिंग कर फरार हो जाते हैं।
विभागीय अधिकारियों की मानें तो देशभर में बढ़ रही ऐसी वारदातों पर रोक लगाने के निर्देश रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने दिए हैं।वह खुद कई क्षेत्रों की आकस्मिक चेकिंग भी कर चुके हैं।