फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरो जोन आटो स्टैंड निजी हाथों में सौंपने का विरोध

विज्ञापन
नगर आयुक्त के सामने विरोध जताते ऑटो विक्रम महासंघ के पदाधिकारी । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
जीरो जोन क्षेत्र में प्रीपेड सवारी वाहनों के संचालन की निगरानी निजी हाथों को सौंपने का ऑटो विक्रम महासंघ ने विरोध शुुरू कर दिया है। महासंघ पदाधिकारियों ने सोमवार को सवारी वाहनों की शुल्क पर्ची नहीं कटवाई और नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर विरोध जताया। कहा कि स्टैंड निजी हाथों में जाने से प्रीपेड सवारी वाहन संचालकों से मनमानी शुल्क वसूली कर मानसिक एवं आर्थिक उत्पीड़न किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर कोतवाली से लेकर भीमगोड़ा बैरियर तक जीरो जोन है। इस क्षेत्र में प्रीपेड सवारी वाहनों का संचालन होता है। अभी नगर निगम इसका संचालन कर रहा है। वाहनों से प्रति फेरा निर्धारित शुल्क लिया जाता है। नगर निगम इस व्यवस्था को निजी हाथों में सौंपने जा रहा है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया अपनाई जा रही है। महासंघ अध्यक्ष नरेश शर्मा के नेतृत्व में आटो विक्रम चालकों ने निगम के इस फैसले का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि जीरो जोन में ऑटो स्टैंड का निजीकरण का पुरजोर विरोध किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर आटो एवं विक्रम चालक सड़कों पर उतरेंगे। अध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि नगर निगम ही आटो स्टैंड का संचालन करे और सुविधाएं मुहैया कराए। सुविधाएं नहीं देने की स्थिति में वाहन चालक पर्ची शुल्क नहीं देंगे।
महासंघ प्रवक्ता आदेश पंडित ने कहा कि 40 वर्षों से शहर में ऑटो संचालित हो रहे हैं। नगर निगम की ओर से चालकों के लिए कोई सुविधा नहीं है। स्टैंड पर टिन शेड और पेयजल की सुविधा तक नहीं है। सवारियां उतारने और बैठाने के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने कहा कि बुधवार को महासंघ नगर आयुक्त से मिलेगा और टेंडर प्रस्ताव रद्द करने की मांग करेगा। जरूरत पड़ने पर नगर आयुक्त का घेराव किया जाएगा। इस दौरान सुरेश राणा, रामकुमार, राजेश्वर, चंद्रपाल, राम प्रकाश मौर्य, कुलदीप सैनी, सुंदर पाल, महावीर, संजीव कुमार, हरीश अरोड़ा, हरिओम झा, प्रताप, इसरार अंसारी और मांगेराम समेत कई चालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें