फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: जिला अस्पताल की फिजिशियन से 22500 की ऑनलाइन धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। जिला अस्पताल की फिजिशियन डॉ. स्वाति वर्मा से 22 हजार 500 रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। साइबर ठग ने उन्हें फोन किया और उनके पिता का दोस्त बताकर धोखाधड़ी को अंजाम दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, जिला अस्पताल की फिजिशियन डाॅ. स्वाति वर्मा ने तहरीर देकर बताया कि उनके पास अनिल कुमार नाम के व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को उनके पिता का दोस्त बताया। झांसा दिया कि उनके खाते में 2500 रुपये पिता के कहने पर भेजे हैं। 2500 की जगह 25 हजार खाते में ट्रांसफर हो गए। मैसेज भेजकर 22500 रुपये वापस भेजने के लिए कहा। साथ ही बार-बार फोन कर अपनी स्थिति खराब बताते हुए पत्नी के इलाज के लिए अस्पताल में पैसे देने के लिए दबाव बनाया। काम में व्यस्त होने के चलते उसकी बातों में आकर 22500 रुपये वापस भेज दिए। बाद में खाता चेक किया तो 25 हजार ट्रांसफर ही नहीं किए गए थे। पिता से फोन पर जानकारी ली तो तब उन्हें साइबर ठगी होने का पता चला। मामले में साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराई, तब रकम होल्ड हो गई। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें