फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैकड़ों छात्रों से एक-एक हजार की ठगी

Mon, 23 Jan 2017 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ऑनलाइन सामान्य ज्ञान की पढ़ाई कराने के नाम पर पंचपुरी के करीब 305 छात्र-छात्राओं से एक-एक हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। एक महिला एजेंट ने इस संबंध में हरिद्वार कोतवाली में शिकायत की है।
विज्ञापन


हरिद्वार कोतवाली पहुंची एक महिला एजेंट ने बताया कि उसने कुछ छात्र छात्राओं से एक-एक हजार रुपये एक संस्था के खाते में जमा कराए थे। संस्था ने एक हजार रुपये जमा कराने के बाद शुरुआत में पहले महीने दो सौ रुपये और फिर अगले 11 महीनों तक चार सौ रुपये प्रतिमाह देने का वायदा किया था। यही नहीं पढ़ने के लिए किताब भी उपलब्ध कराने की बात कही थी। कुछ छात्र-छात्राओं के खाते में पहले महीने दो सौ रुपये आए लेकिन उसके बाद अब संस्था ने चार सौ रुपये नहीं दिए। संस्था के पदाधिकारियों के भी मोबाइल फोन नंबर अब स्विच ऑफ हैं। कोतवाली प्रभारी अनिल जोशी ने बताया कि संस्था के संबंध में ऑनलाइन संचालित होने की जानकारी मिली है। इस संबंध में जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें