फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार मंडल के बिखराव के लिए एक गुट जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने शहर में व्यापार मंडल में हुए बिखराव के लिए गुलाटी गुट की महत्वकांक्षा को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को एक मंच पर आकर शासन और प्रशासन को अपनी ताकत का अहसास कराना होगा।
विज्ञापन

महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने सोमवार को बयान जारी कहा कि कुछ लोग पिछले 25 सालों से व्यापार मंडल की राजनीति पर हावी और पदों पर चिपके हुए हैं। अपनी महत्वकांक्षाओं और स्वार्थ पूर्ति के लिए पदों को छोड़ना नहीं चाहते हैं। जिसकी वजह से व्यापार मंडल लगातार टूटता जा रहा है। यदि वास्तव में वह व्यापारियों के हितैषी हैं तो सबसे पहले प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष सुरेश गुलाटी को इस्तीफा देकर व्यापार मंडल की एकजुटता की पहल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम पहले भी तैयार थे और आज भी। हरिद्वार का आम व्यापारी चाहता है कि सभी व्यापार मंडलों को इस इस्तीफा देकर एक मंच पर आना चाहिए। चुनाव करवाकर शहर के एक व्यापार मंडल बनाना चाहिए। इससे व्यापारियों की एकजुटता का अहसास कराना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें