फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगनहर में डूबा किशोर

Fri, 22 May 2015 01:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगनहर के रामघाट पर नहाते समय बृहस्पतिवार की शाम को एक 17 वर्षीय किशोर डूब गया। पुलिस ने उसकी तलाश में देर रात तक जुटी रही। नगर कोतवाली पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे सन्नी (17) पुत्र सुभाष चंद निवासी विकास कालोनी अपने दो दोस्तों के साथ गंगनहर के रामघाट पर नहाने के लिए गया था।
विज्ञापन



नहाते वक्त वह गंगनहर के तेज बहाव में बहने लगा। उसके दोस्तों ने शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन, तब तक तेज बहाव में काफी आगे तक बह गया।
विज्ञापन



लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और सन्नी के परिजनों को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर किशोरी की तलाश की, लेकिन देर रात तक किशोर का सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें