फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली लाइन से ट्राली में लगी आग

Fri, 22 May 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
मक्खनपुर गांव के पास बिजली की लाइन छू जाने से गत्ते की ट्राली में आग लग गई। यह गत्ता एक फैक्ट्री से रुड़की जा रहा था। दमकल टीम ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। वहीं बिजली की लाइन से कबाड़ी की दुकान का सामान भी जल गया।
विज्ञापन



लकेशरी में पैकर स्कैन गत्ता फैक्ट्री है। बृहस्पतिवार की दोपहर को फैक्ट्री से गत्ते के पैकेट को ट्रैक्टर-ट्राली से रुड़की ले जाया रहा था। मक्खनपुर गांव के पास बिजली की लाइन का स्पार्क हो जाने से चिंगारी गत्ते की ट्राली पर गिर गई। जिससे धीरे-धारे गत्ते में आग लग गई। लेकिन, चालक को पता नहीं चल पाया।


जैसे ही ट्राली भगवानपुर कस्बे में लक्ष्मी पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो अचानक ही ट्राली में रखे गत्ते ने तेजी से आग पकड़ ली। जिस पर चालक ने ट्रैक्टर रोक दिया और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर दमकल टीम की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन



आग से हजारों का नुकसान होने की बात बताई गई है। वहीं मक्खनपुर गांव के निकट सड़क से गुजर रहे बिजली के तार से गिरी चिंगारी से नंहेड़ा निवासी इस्लाम कबाड़ी का सामान जल गया। आग से हजारों रुपये के बांस, बल्ली और फट्टे जलकर राख हो गए। मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें