फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: युवक पर चाकू से कातिलाना हमला करने में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 18 जून को पीठ बाजार क्षेत्र में युवक पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के बाद फरार हो गया था। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मोहल्ला झाड़ाना, पीठ बाजार निवासी मोईन तहरीर पर ज्वालापुर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोप था कि 18 जून को अबुजर, फरहान, हारिश, वेलन उर्फ जुनैद, शाहरुख निवासी मोहल्ला कस्सावान ने उसके चचेरे भाई शादाब को घर से बुलाकर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए हमला कर दिया था। चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
सीओ ज्वालापुर संजय चौहान ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी फरहान निवासी मोहल्ला कस्साबान ज्वालापुर को रेगुलेटर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें