फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: प्लॉट बेचने के नाम पर युवती से 6.50 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से फर्जी प्लॉट बेचने के नाम पर 6.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर दी गई है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एक महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, अमीषा निवासी मोहल्ला घोसियान, ज्वालापुर ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि दिल्ली में नौकरी के दौरान उसकी पहचान टिहरी गढ़वाल के गिरागांव, चमियाला माई कांगड़ा निवासी सपना कुमेन से हुई थी। वर्तमान में सपना मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित सांई नगर में रहती है। दोनों करीब तीन माह तक एक ही किराये के कमरे में साथ रहीं। सपना ने बताया कि सुमन नगर, सलेमपुर हरिद्वार में उसका एक हजार वर्गफुट का प्लॉट है, जिसे वह आठ लाख रुपये में बेचना चाहती है। सपना के कहने पर एक व्यक्ति ने उसे सलेमपुर में प्लॉट भी दिखाया। प्लॉट पसंद आने पर उसने पहले 50 हजार रुपये बतौर बयाना ऑनलाइन भेजे और बाद में अलग-अलग तिथियों में कुल 6.50 लाख रुपये सपना के खाते में ट्रांसफर कर दिए।
आरोप है कि रुपये मिलने के बाद सपना रजिस्ट्री कराने से बचने लगी। बाद में फोन उठाना भी बंद कर दिया। जब पीड़िता प्लॉट पर पहुंची तो वहां मौजूद व्यक्ति ने बताया कि वह जमीन उसकी है और सपना नाम की किसी महिला का उससे कोई संबंध नहीं है। तहसील में जांच कराने पर भी सपना के नाम कोई प्लॉट नहीं मिला। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर सपना ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं होने पर उसने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल किया। सीओ ज्वालापुर संजय चौहान का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें