फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: खैर के पेड़ काटने के आरोप में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। पथरी के जंगल में खैर के पेड़ काटने के मामले में वन विभाग की टीम ने एक वन तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि फरार तस्करों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार 14 मार्च की रात पथरी वन क्षेत्र के पूर्वी बीट में खैर के पेड़ों को काट लिया है। कटे हुए पेड़ों की गोलाई लगभग 4 से 5 फीट बताई जा रही है। इससे स्पष्ट है कि ये पेड़ कई वर्षों पुराने और मूल्यवान थे। सूचना मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया था। पथरी के सेक्शन ऑफिसर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अज्ञात तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

हरिद्वार रेंजर शीशपाल के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर भगवानपुर क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान भूरा निवासी हलजोरा थाना भगवानपुर के रूप में हुई है। उसके पास से लकड़ी काटने का आरा भी बरामद किया गया है। वन रेंज अधिकारी शीशपाल ने बताया कि यह घटना 14 मार्च की है। पता चला कि तीन तस्करों ने खैर के पेड़ों को काटा गया। मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इनमें से एक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है, उनको भी जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें