हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में किशोरी के साथ मारपीट व छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूलचंद उर्फ भूला निवासी सामोली सुरीर, मथुरा हाल छोटा रविदास मंदिर मोहल्ला कड़च्छ को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि बुधवार को उसकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ मूलचंद उर्फ भूला ने घर में घुसकर मारपीट की और उसके साथ जबरदस्ती अश्लील हरकतें कीं। परिजनों के पहुंचने से पहले ही मौके से फरार हो गया। घर पहुंचने पर किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने इस संबंध में पोक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली।
कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि खोजबीन करते हुए बुधवार की रात आरोपी मूलचंद उर्फ भूला को शास्त्री नगर से गिरफ्तार कर लिया गया। बृहस्पतिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।