कांगड़ी तिरछे पुल के पास कार पर हमला करने जाता हाथी ।
- फोटो : HARIDWAR
वन विभाग की श्यामपुर रेंज में डेढ़ दांत वाले हाथी के उत्पात से दहशत बनी है। हाथी ने हाईवे पर सेंट्रो कार पर हमला बोल दिया। हाथी ने कार का बोनट और शीशा तोड़ डाला। मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने हाथी को भगाकर कार सवार लोगों की जान बचाई।
वन विभाग की श्यामपुर रेंज में कुछ दिनों से डेढ़ दांत वाले एक हाथी की6 दशहत बनी है। बताया जाता है कि हाथी हाईवे पर आ धमकता और वाहनों का पीछा करता है। शुक्रवार को नजीबाबाद हाईवे पर कांगड़ी गांव के पास तिरछे पुल पर हरिद्वार की ओर से आ रही एक कार के सामने हाथी आ धमका। हाथी ने कार के बोनट और शीशा भी तोड़ दिया। गनीमत यह रही कि मौके पर वन कर्मी मौजूद रहे। उन्होंने बड़ी मुश्किल से फायरिंग करके हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा।