फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: स्मैक के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में स्मैक की तस्करी करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मुंतहिर निवासी गढ़मीरपुर रानीपुर के पास से 6.61 ग्राम स्मैक बरामद हुई। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रविवार की रात पुलिस टीम रेगुलेटर पुल के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी बाल्मीकि बस्ती की ओर से एक युवक बाइक से आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह मुड़कर भागने की कोशिश करने लगा। बाइक फिसल गई और वह सड़क पर गिर पड़ा। तब उसे पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 6.61 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी मुन्तहिर ने पूछताछ में बताया कि वह खुद नशे का आदी है और नशे की पूर्ति व खर्च चलाने के लिए स्मैक की तस्करी करता है। आरोपी कड़च्छ मोहल्ले से स्मैक लेकर आ रहा था। एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें