हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस ने युवक को 4.96 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी मोटरसाइकिल पर नशीला पदार्थ ले जा रहा था। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान दुर्गा चौक स्थित ऊंचा पुल के पास संदिग्ध रूप से घूम रहे एक युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके कब्जे से 4.96 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान फरहान उर्फ नन्नू निवासी सोनिया बस्ती, ज्वालापुर के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी कब्जे में ले लिया गया है।