फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: चोरी की 10 मोटरसाइकिलों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Thu, 12 Nov 2026 05:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा
विज्ञापन

- नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने की बात आरोपी ने कबूली
बहादराबाद। मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर गंगनहर किनारे जंगल में झाड़ियों के बीच छिपाकर रखी गईं नौ अन्य मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आरोपी के कब्जे से बरामद बाइक समेत कुल 10 मोटरसाइकिलें मिली हैं। इनमें पांच बाइक बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र से चोरी हुई थीं जबकि अन्य पांच के संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि बताया कि बुधवार की रात कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम लोहे के पुल के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान गंगनहर की ओर जंगल से आने वाले एक सुनसान कच्चे रास्ते से बाइक सवार युवक आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया। संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। जांच करने पर बाइक चोरी निकली। इसके बाद आरोपी दीपक निवासी तेलीवाला रसूलपुर थाना पिरान कलियर को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि आरोपी ने मोटरसाइकिल आराध्या नर्सिंग होम के पास से चोरी करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस आरोपी को लेकर गंगनहर किनारे जंगल में पहुंची, जहां उसकी निशानदेही पर झाड़ियों में छिपाकर रखी गईं नौ अन्य मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि आरोपी स्मैक के नशे का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए वह मोटरसाइकिल चोरी करता था। बरामद 10 बाइक में से पांच के चोरी होने के मामले बहादराबाद कोतवाली में दर्ज हैं। आरोपी को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें