फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: 10 किलो गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में गांजे की तस्करी करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कमीशन के तौर पर गांजा बेचता है। उसे गांजा देने वाले दो आरोपी फरार हैं। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए तीनों आरोपियों को नामजद कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी की अगुवाई में पुलिस टीम बुधवार की देर रात सिडकुल बहादराबाद हाईवे ब्रह्मपुरी मार्ग पर गश्त कर रही थी। तभी रामगनर जाने वाले तिराहे की तरफ सामने से एक व्यक्ति कंधे पर प्लास्टिक का कट्टा रखकर आता दिखाई दिया। संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। कट्टा खोलकर तलाशी लेने पर उसमें दस किलो 120 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम सौरभ निवासी गोवरसंदा थाना तिलहर जिला शाहजहांपुर यूपी हाल पता रामधाम निकट राज मेडिकल स्टोर थाना रानीपुर बताया। आरोपी ने पूछताछ में कबूला कि उसे गांजा ईशांत तेजियान और सुमित गुर्जर ने लाकर दिया है। दोनों ही उसे माल लाकर देते हैं। इसके बाद वह इसे कमीशन के तौर पर बेचता है। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें