हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने स्मैक की तस्करी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रईस निवासी ग्राम रतनपुर थाना बहादराबाद के पास से 10.8 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, सोमवार रात पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान श्रीराम घाट के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई दिया और पुलिस को देखकर भागने लगा। तभी पीछा कर कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया। तलाशी ली गई, तो उसके पास से स्मैक बरामद हुई।
कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रईस निवासी ग्राम रतनपुर, थाना बहादराबाद बताया। एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। मंगलवार को कोर्ट में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।