फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: 10 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को 10 ग्राम स्मैक और इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी स्मैक की पुड़िया बेचने की फिराक में बैरागी कैंप क्षेत्र की ओर जा रहा था। एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बुधवार शाम जगजीतपुर क्षेत्र में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान श्रीयंत्र पुल से पास बैरागी की ओर जाने वाले रास्ते पर एक युवक संदिग्ध हालत में खड़ा दिखाई दिया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अनित निवासी शिवपुरी गली नंबर-5, जगजीतपुर, थाना कनखल बताया।

थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि तलाशी के दौरान आरोपी के पास से स्मैक बरामद हुई। आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और स्मैक तौलने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला डिजिटल तराजू भी बरामद हुआ। उसने बताया कि वह स्मैक गोल्ला नाम के व्यक्ति से खरीदकर बैरागी कैंप क्षेत्र में युवकों को बेचता था और उसी से अपने खर्च व नशे की पूर्ति करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें