फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: दो घरों से मोबाइल चोरी करने में एक आरोपी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में घरों से दो मोबाइल चोरी की दो घटनाओं के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी ने पूछताछ में नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करना कबूल किया है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 20 मई को मोहम्मद सुल्तान पुत्र मोहम्मद निवासी शाहजहांपुर हाल रोशनाबाद सिडकुल ने अपने घर से मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसी दिन अभिषेक यादव पुत्र सज्जन सिंह निवासी हाजीपुर मनीकापुर, हरदोई हाल रोशनाबाद ने भी घर से मोबाइल चोरी होने की तहरीर दी थी। दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।

थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि मामले की जांच के दौरान 22 मई को पुलिस को सूचना मिली कि सूर्य नगर तिराहा झुग्गी क्षेत्र में एक युवक चोरी के मोबाइल बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर भागने का प्रयास कर रहे संदिग्ध युवक को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अनस निवासी दौड़वासी हाल रोशनाबाद, थाना सिडकुल, बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद हुए। उसने स्वीकार किया कि उसने दोनों मोबाइल घरों से चोरी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें