फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: घर से मोबाइल चोरी करने में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिडकुल पुलिस ने घर से मोबाइल चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी का फोन बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

सीओ सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी ने बताया कि नेहरू कॉलोनी महादेवपुरम निवासी उमेश कुमार ने 27 जून को अपने घर से मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायत सिडकुल थाने में दर्ज कराई थी। मामला दर्ज ने जांच शुरू की। इस बीच सूचना मिली कि एक युवक चोरी का मोबाइल बेचने के लिए राजा बिस्कुट चौक से रावली महदूद तिराहे की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विशाल निवासी ग्राम जिझापुर, थाना पूवांया, जिला लखीमपुर खीरी हाल डेंसो चौक सिडकुल बताया। उसने स्वीकार किया कि 24 जून को नेहरू कॉलोनी स्थित एक घर से मोबाइल चोरी किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें