फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: डेबिट कार्ड बदलकर 58 हजार निकालने में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में डेबिट कार्ड बदलकर खाताधारक के खाते से 58 हजार 500 रुपये रुपये निकालने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रमाविहार कॉलोनी जमालपुर कलां निवासी कमलेश चौधरी पत्नी चेतन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 13 नवंबर की शाम करीब 5:30 बजे उन्होंने अपने पोते सक्षम पुत्र विजय सिंह को पंजाब नेशनल बैंक का डेबिट कार्ड देकर एचडीएफसी बैंक के एटीएम से रुपये निकालने भेजा था। एटीएम पर कार्ड न लगने पर वहां मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति ने धोखे से कार्ड बदल लिया। एटीएम से रुपये न निकलने पर उनका पोता घर वापस आ गया।
इसके बाद उसी दिन शाम करीब छह बजे उनके मोबाइल नंबर पर खाते से रुपये निकलने का संदेश आया, जिसे उन्होंने उस समय नहीं देखा। अगले दिन 14 नवंबर की सुबह करीब 9:03 बजे फिर से खाते से रुपये निकलने का संदेश प्राप्त हुआ। जब उन्होंने खाते की जानकारी की तो पता चला कि कुल 58 हजार 500 रुपये खाते से निकाल लिए गए हैं। आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति ने एटीएम कार्ड बदलकर उनके खाते से रुपये निकाल लिए। मामले में अब पुलिस को शिकायत दी गई। थाना प्रभारी मनोहर सिंह रावत ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें