हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र में नाबालिग को बहलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, 15 मार्च को एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहलाकर ले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर थाना सिडकुल में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर टीम गठित कर आरोपी की तलाश तेज कर दी। लगातार दबिश और पुलिस टीम ने शुक्रवार को आरोपी अनिल निवासी राजा का ताजपुर, थाना नूरपुर, जिला बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पीड़िता को भी सुरक्षित बरामद कर लिया गया। एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि मेडिकल परीक्षण में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।