दूसरे दिन भी शहर और देेहात के लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। जिले भर में 14 हजार लोगों ने टीकाकरण का लाभ उठाया। रविवार को छुट्टी का दिन होने से केंद्रों पर लोगों की खूब भीड़ उमड़ी।
दो दिन बाद शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग को कोरोना टीकाकरण के लिए 40 हजार डोज मिली थी। इससे शनिवार को केंद्रों पर टीकाकरण शुरू कर दिया गया था। पहले दिन करीब 17 हजार लोगों को टीके लगाए गए थे। रविवार को भी जनपद भर में शहर और देहात में 86 केंद्रों पर टीकाकरण के लिए केंद्र स्थापित किए गए। केंद्रों पर रविवार को सरकारी छुट्टी होने से सरकारी विभाग और फैक्टरियों में काम करने वाले लोग केंद्रों पर बड़ी संख्या में पहुंचे। इससे केेंद्रों पर लोगों की काफी भीड़ नजर आई। शहर के प्रेमनगर आश्रम, ऋषिकुल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, देवपुरा आश्रम केंद्र पर पहले टीका लगवाने के चक्कर में लोग कोविड नियमों को भी भूल गए। एसीएमओ डॉ. अजय कुमार का कहना है कि जल्द ही और डोज मिलनी वाली है। इससे टीकाकरण कार्य में और रफ्तार आएगी।
-------------------
200 लोगों का हुआ टीकाकरण
हरिद्वार। नई उड़ान फाउंडेशन ने जय बाबा हरिदास आश्रम में स्वास्थ्य टीम के साथ लोगों को कोरोना के टीके लगवाए। फाउंडेशन की संस्थापक विनीता गोनियाल ने बताया कि 200 लोगों ने कोरोना के टीके लगवाए। इस मौके पर संदीप खन्ना, इशिता अरोरा, कुणाल गोनियल, प्रवीण पांडेय, पंकज, शिवानी, गार्गी गोनियाल और गुलफाम आदि मौजूद रहे। संवाद
-------------
444 ने लगवाया कोरोना का टीका
हरिद्वार। श्री अग्रवाल सभा ज्वालापुर ने श्री वैश्य पंचायती धर्मशाला में टीकाकरण कैंप लगाकर 444 लोगों को टीके लगवाए। संस्था के अध्यक्ष नितिन मंगल ने कहा कि लोग अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण कराएं। इस मौके पर पार्षद योगेंद्र अग्रवाल, अरविंद मंगल, विपिन गुप्ता, सचिन गोयल, डॉ. गौरव अग्रवाल, विपुल गोयल, पंकज गुप्ता और नीरज आदि मौजूद रहे। संवाद