फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा घाट किनारे और पार्क में लगाए पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा सेवा दल और शहर व्यापार मंडल ज्वालापुर की ओर से रविवार को पुल जटवाड़ा घाट और राजलोक कॉलोनी फेस-3 पार्क में पौधरोपण किया। नगर निगम के मुख्य नगर आयुक्त जय भारत सिंह ने पौधे लगाकर संस्थाओं के प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन गुप्ता और गंगा सेवा दल अध्यक्ष ओमप्रकाश विरमानी ने कहा कि दोनों संगठनों की ओर से विगत चार साल से स्वच्छता एवं पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। प्रत्येक रविवार सुबह छह बजे से आठ बजे तक अभियान चलाया जाता है। इसमें दोनों संगठनों के श्रम सेवक अपनी सेवाएं देते हैं। व्यापार मंडल के महामंत्री विकी तनेजा ने कहा कि कोरोनाकाल में लोगों को ऑक्सीजन का महत्व समझ में आया। पौधारोपण में सुनीत अरोड़ा, डा. पवन सिंह, मुकेश गुप्ता, आलोक अरोड़ा, सुमित अग्रवाल, डा. भविष्य कुमार, श्रीराम गुप्ता, तरुण भाटिया, अनिल शर्मा ,मुकेश सैनी, विनीत अरोड़ा ,तुषार गाबा उपस्थित रहे।
राजलोक कॉलोनी फेस-3 पार्क में भी पौधरोपण किया। शहर व्यापार मंडल ज्वालापुर अध्यक्ष विपिन गुप्ता ने कहा कि कालोनी का पार्क बंजर पड़ा था। कालोनी लोगों की मेहनत से पार्क की सफाई की गई। इस मौके पर कुमुद गुप्ता, सीमा झाम्ब, बीना गुप्ता, द्रोण त्यागी, रजनेश राजपूत, सुरेश चौहान, अमित गोयल, सक्षम, राघव, शिवांश, दीपक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें