फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर ‘हवा’ बने भोले

Sun, 31 Jul 2016 11:44 PM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला हरिद्वार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार। कांवड़ मेले के दिन राष्ट्रीय राजमर्गों का नजारा देखने लायक था। गंगाजल लेकर निर्धारित समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए कांवड़िए हाईवे पर हवा के माफिक पैदल दौड़ते नजर आए। हरिद्वार-दिल्ली और हरिद्वार-नजीबाबाद शिवभक्तों के रेले से कम पड़ता नजर आया। दिल्ली, हरियाणा और गाजियाबाद से कांवड़ियों के ऐसे सैकड़ों समूह को देखने के लिए भी लोगों की भीड़ उमड़ती रही।
विज्ञापन

दोनों ही राजमार्ग रविवार को कांवड़ियों की रिले रेस का मैदान बना रहा। डाक कावंड़ वाहन के आगे-आगे गंगाजल लेकर पैदल भागते शिवभक्त और उसके साथ चलते बाइक सवार। बाइक सवार और पैदल चलने वालों के बीच ऐसा सामंजस्य कि जब पैदल चलने वाला थक जाता, बाइक पर पीछे बैठा शिवभक्त चलते-चलते उतरता और रेस लगाते हुए पहले से चल रहे साथ से गंगाजल अपने पास ले लेता। यह नजारा हाईवे पर एक दो नहीं दिनभर सैकड़ों में नजर आए।
 हरिद्वार से गंगा जल लेकर लगातार दौडने वाले इन कांवडियों ने अपनी समय सारिणी अपने हिसाब से तय की हुई होती है। पूर्वी दिल्ली से आए रणवीर सिंह और उनके 20 साथियों का समूह ऐसी ही कांवड़ लेने के लिए शनिवार की शाम हरिद्वार पहुंचा था।  हरिद्वार से 10 घंटे में उन्होंने दिल्ली तक का सफर तय करना है। शाम करीब तीन बजे उन्होंने सफर शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें