फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: अभियान के 11वें दिन 426 मीटर सीवरेज कार्य पूर्ण कर सौंपी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम ने सीवरेज कार्य की प्रगति रिपोर्ट सौंपकर 11वें दिन के पूर्ण कार्य का विवरण जारी किया। इसमें सीवरेज के निर्माणाधीन कार्य के चलते आमजन को हो रही समस्या को प्रमुखता में रखा गया है।
विज्ञापन

शनिवार को जारी रिपोर्ट में 426.50 मीटर कार्य पैकेज एक और दो के पूर्ण बताए गए। परियोजना प्रबंधक मीनाक्षी मित्तल ने बताया कि प्रेम विहार कॉलोनी सीसी रोड निर्माण कार्य 31 मीटर, मुखिया गली सीसी रोड निर्माण कार्य 8.5 मीटर, साईं गली सीसी रोड 32 मीटर, रानी गली सीसी रोड 41 मीटर, शिवमूर्ति चौक के निर्माण कार्य 180 मीटर पहले पैकेज के पूर्ण हुए।
इसी तरह दूसरे पैकेज में किए जा रहे शिवानीपुरम में सीसी रोड निर्माण कार्य 6 मीटर, द्वारका विहार में 9 मीटर, राज विहार में 26 मीटर, राजा गार्डन सीसी रोड 67 मीटर, मोहन एनक्लेव सीसी रोड 26 मीटर कुल 134 मीटर निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें