शनिवार को पुलिस ने पीएसी, आईआरबी के साथ शहरी क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। लोगों शांतिपूर्वक और निष्पक्ष मतदान करने में सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया। साथ ही आसामाजिक तत्वों को माहौल खराब करने पर सख्त कार्रवाई करने की हिदायत दी गई।
सोमवार को नगर कोतवाली क्षेत्र में इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा की अगुवाई में भीमगोड़ा से फ्लैग मार्च की शुरुआत की गई। भीमगोड़ा, हरकी पैड़ी, अपर रोड होते हुए फ्लैग मार्च कोतवाली पहुंचा और फिर यहां से होकर पोस्ट ऑफिस होते हुए वाल्मीकि चौक पर पहुंचा। यहां से विभिन्न इलाकों में मार्च निकाला गया। इसके अलावा ज्वालापुर क्षेत्र में सीओ ज्वालापुर अविनाश वर्मा, कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट की अगुवाई में कोतवाली रोड, हज्जाबान, कस्साबान, दुर्गा चौक होते हुए विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च में थानों की पुलिस फोर्स के अलावा, पीएसी-आईआरबी के जवान शामिल हुए। नगर पुलिस अधीक्षक पंकज गैरोला ने बताया कि एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के संबंध में कानून व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए हुए हैं। इसी क्रम में फ्लैग मार्च निकालकर
आमजन को निडर होकर निष्पक्ष मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बताया कि नागरिकों से शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान में सहयोग करने की अपील की गई है।