फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वाइनिंग उलझी तो वापस लौटे डीईओ

Thu, 05 Jan 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक की ज्वाइनिंग चुनाव आचार संहिता में उलझकर रह गई। आखिरकार जगमोहन सोनी को अगले ही दिन पैर पटकते वापस उत्तरकाशी लौटना पड़ा। इधर, हरिद्वार के जिला निर्वाचन अधिकारी ने उनकी ज्वाइनिंग को वैध नहीं माना। उधर, उत्तरकाशी डीएम ने बिना अनुमति रिलीव होने पर उन्हें नोटिस जारी कर वापस बुला लिया।

जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक रामेंद्र कुशवाहा का करीब तीन महीने पहले उत्तरकाशी तबादला हो गया था। नए अधिकारी की तैनाती न होने पर लगभग डेढ़ महीने से डीईओ बेसिक का अतिरिक्त चार्ज नारसन बीईओ दिनेश चंद्र डिमरी देख रहे हैं। शासन ने दो जनवरी को उत्तरकाशी के मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी का हरिद्वार डीईओ बेसिक के तौर पर तबादला कर दिया। सोनी बुधवार की सुबह चार्ज लेने हरिद्वार पहुंचे और चार्ज ले लिया। बुधवार की शाम ज्वाइनिंग का पता चलने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रभारी सीईओ डा. पुष्पा रानी वर्मा से जानकारी मांगी। डा. वर्मा ने भी ज्वाइनिंग के संबंध में जानकारी होने से मना कर दिया। जिस पर जिला निर्वाचन अधिकारी हरबंस सिंह चुघ ने ज्वाइनिंग को वैध मानने से इनकार कर दिया। जिससे बृहस्पतिवार को प्रभारी डीईओ बेसिक का चार्ज एक बार फिर नारसन बीईओ दिनेश चंद्र डिमरी ने संभाल लिया।
विज्ञापन


इसी बीच उत्तरकाशी के जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष श्रीवास्तव ने चुनाव संबंधी मीटिंग में गैरहाजिर मिलने पर जगमोहन सोनी को नोटिस जारी कर वापस बुलाया। राज्य निर्वाचन आयोग को चिट्ठी भेजते हुए चुनाव संपन्न होने तक जगमोहन सोनी को उत्त्तरकाशी में रहने के आदेश भी दिए गए हैं। बहरहाल आचार संहिता प्रभावी रहने तक हरिद्वार जनपद में उनकी ज्वाइनिंग लटक गई है।

प्रभारी सीईओ भी कर रही इनकार
डीईओ बेसिक की ज्वाइनिंग में सिर्फ आचार संहिता का ही पेंच नहीं है। प्रभारी सीईओ डा. पुष्पा रानी वर्मा भी ज्वाइनिंग से इनकार कर रही हैं। उनका कहना है कि डीईओ बेसिक को जब किसी ने चार्ज ही नहीं दिया तो उन्होंने ज्वाइनिंग किससे ली। इस पर जगमोहन सोनी का कहना है कि बुधवार को दिन भर विभाग दफ्तर में कोई नहीं था और जब मेरी जगह कोई पद पर नहीं है तो चार्ज किससे लेना था। सोनी का कहना है कि उन्होंने उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर किए और चार्ज संभाल लिया।

डीईओ बेसिक पद पर ज्वाइनिंग के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई है। आचार संहिता के बाद हुई ज्वानिंग नहीं मानी जा सकती है। इसलिए काम काज पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

 हरबंस सिंह चुघ, जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी हरिद्वार

मैंने सुबह 10 बजे ज्वाइनिंग ले ली थी और आचार संहिता दोपहर लगभग 12 बजे लागू हुई। ईमेल और फैक्स से भी इसकी पुष्टि होती है। मामला चुनाव आयोग में भेजा जाता है तो तथ्यों सहित मजबूती से अपना पक्ष रखा जाएगा। उत्तरकाशी मुझे बुलाया नहीं गया है, नोडल अधिकारी होने के चलते जिला निर्वाचन अधिकारी की अनुमति लेने खुद उत्तरकाशी आया हूं।
 - जगमोहन सोनी, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें