अमर उजाला फाउंडेशन और लायंस क्लब के सहयोग से दशम गुरु श्री गोविंद सिंह के 350 वे प्रकाशोत्सव पर ललतारौ पुल स्थित गुरुद्वारा श्री गुरू सिंह सभा में लगाए गए रक्तदान शिविर में 102 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं ने गुरु श्री गोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव मनाते हुए उनके बलिदान को स्मरण करते हुए रक्तदान किया।
जननी को जीवनदान स्वैच्छिक रक्तदान महादान में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में पहुंचे जिलाधिकारी हरबंस सिंह चुघ ने सभी रक्तदानियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने अमर उजाला की ओर से चलाए जा रहे अभियान की सराहना की। जिलाधिकारी ने कहा कि रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूक बढ़ी है। मंच मिलते ही लोग स्वयं रक्तदान करने पहुंच जाते हैं। लायंस क्लब मंदाकिनी के संस्थापक एवं नेत्रदान कार्यकर्ता रामशरण चावला ने कहा कि शिविर में रक्तदाताओं का सैलाब देखकर उत्साह बढ़ता है। वरिष्ठ पैथोलॉजिस्ट डा. एसएन खान ने अमर उजाला के साथ सहयोगी संस्थाओं का आभार जताया। शिविर में रक्तदान करने पहुंचे नगर कोतवाली प्रभारी अनिल कुुमार जोशी ने कहा कि मंच मिलते ही वो रक्तदान करने पहुंचे। श्री गुरू सिंह सभा हरिद्वार के अध्यक्ष सरदार मनमोहन सिंह ने कहा कि लोगों ने रक्तदान कर गुरु श्री गोविंद सिंह के बलिदान को रक्तदान कर सच्ची श्रद्धांजलि दी है। तान्या मोंगा ने रक्तदान में पहुंचे सभी रक्तदाताओं का आभार जताया।
इनका रहा मुख्य सहयोग
श्री गुरू सिंह सभा हरिद्वार के अध्यक्ष सरदार मनमोहन सिंह, हरमोहन सिंह, दलजीत सिंह, रविंद्र अरोड़ा, लायंस क्लब हरिद्वार मंदाकिनी अध्यक्ष एसएस बेदी, सचिव सरबजीत सिंह, एसएम भट्ट, महेंद्र अरोड़ा, देवेंद्र सिंह, हरदीप सिंह, गौरव सचदेवा, राजेश गुप्ता, रेखा गुप्ता आदि।
इन्होंने भी दिया सहयोग
वरिष्ठ पैथोलॉजिस्ट डा. एसएन खान, डा एलडी पंत, महावीर चौहान, नितिन शर्मा, रेना नैयर, दिनेश लखेड़ा, दीपाली लखेड़ा, वर्णित चौधरी, रजनी चौधरी, नवीन बैंजोला, डा. शिवानी शुक्ला, डा. स्वाति, नेहा, आशीष, अशोक कालरा, धनवीर तोपवाल, अकलीम अंसारी, मनोज चंद, महेश धींगड़ा, राकेश, निशा, सतीश आदि का सहयोग रहा।
-
कई लोगों ने पहली बार किया रक्तदान
रक्तदान शिविर में युवा वर्ग ज्यादा उत्साहित नजर आया। 18 वर्ष की आयु पूरे होते ही करनदीप सिंह ने पहली बार रक्तदान किया। करनदीप ने कहा कि रक्तदान से पहले जो भ्रांति उसके मन में थी वो दूर हो गई। भविष्य में भी वह रक्तदान करेंगे। मोहाली निवासी परबजोत सिंह ने बताया कि वो दूसरी बार रक्तदान करने पहुंचे। विशाल यादव ने कहा कि यहां पर लगे शिविर में लोगों को रक्तदान करते हुए देखने पर मुझे भी एहसास हुआ कि रक्तदान करना चाहिए और पहली बार रक्तदान किया। अपने दो बच्चो के साथ पहुंची मेनका कौर ने बताया कि देश के लिए गुरु श्री गोविंद सिंह ने बलिदान दिया था उनसे प्रेरित होकर उसने पहली बार रक्तदान किया। तीसरी बार रक्तदान करने पहुंची हरजीत कौर ने कहा कि उसका प्रयास रहता है कि जरूरतमंद मदद हो।