फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: ट्रांसफार्मर से तेल चोरी, 110 घरों की बिजली ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहादराबाद। ग्राम पंचायत अहमदपुर ग्रांट की एक कॉलोनी में चलती हाईटेंशन लाइन के ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त कर उसका तेल और कॉपर चोरी कर लिया गया। इसके बाद काॅलोनी की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लगभग 110 घरों में अंधेरा छा गया।
जानकारी के अनुसार अहमदपुर ग्रांट गांव के पास वेब सिटी कॉलोनी में ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। बुधवार देर रात चोरों ने चलती लाइन से ट्रांसफार्मर को नीचे गिरा दिया और उसमें से लगभग 250 से 300 लीटर बिजली का तेल, तीन कॉपर की पत्तियां चोरी कर ली। इसके बाद आपूर्ति ठप होने से पानी की आपूर्ति भी ठप हो गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही ऊर्जा निगम बहादराबाद से संबंधित अवर अभियंता ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इसके बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली बहादराबाद में शिकायत दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि ऊर्जा निगम की तरफ से शिकायत मिली है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

-
बोले जिम्मेदार
चोरी की सूचना विभाग को दे दी गई है। क्षतिग्रस्त किए गए ट्रांसफार्मर की जगह नए ट्रांसफार्मर को रखने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। - अक्षय कपिल, एसडीओ, बहादराबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें