हरिद्वार। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने स्वामी रामदेव की पतंजलि योगपीठ की नूडल्स की सैंपलिंग कराने के आदेश दिए, लेकिन अधिकारियों को इस संबंध में विधिवत आदेश मिलने का इंतजार है। फिलहाल विभागीय अधिकारी चुनाव में व्यस्त है।
गौरतलब है कि मीडिया में आई खबरों को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने बुधवार को पत्रकार वार्ता करते हुए दावा किया था कि सरकार पतंजलि योगपीठ के उत्पादों की जांच कराई जाएगी। दिनभर इस बात को लेकर उत्सुकता बनी रही कि जिला खाद्य सुरक्षा विभाग क्या कार्रवाई करता है, लेकिन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री के आदेशों का पालन किया जाएगा, हालांकि अभी आदेश नहीं मिले हैं, दूसरे वह पंचायत चुनाव में ड्यूटी के चलते हुए व्यस्त है। दो तीन दिन बाद मामले में कार्रवाई करेंगे।